Breaking
27 Jun 2026, Sat

सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव का हुआ निधन परिवार में शोक की लहर।

संवाददाता समाचार टाउन

समाजवादी पार्टी के प्रमुख और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव का बुधवार को निधन हो गया है।

परिवार के करीबी लोगों ने बताया कि अचानक तबीयत खराब होने की वजह से प्रतीक यादव को लखनऊ स्थित सिविल अस्पताल लाया गया था।उनकी मौत का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है।

प्रतीक ने हमेशा खुद को सक्रिय राजनीति से दूर रखा और कारोबारी तथा सामाजिक जीवन में अपनी अलग पहचान बनाई। प्रतिष्ठित राजनीतिक परिवार से ताल्लुक रखने के बावजूद उन्होंने कभी राजनीतिक मंचों पर सक्रिय भूमिका नहीं निभाई। उन्होंने ब्रिटेन की यूनिवर्सिटी ऑफ लीड्स से उच्च शिक्षा प्राप्त की थी और बाद में रियल एस्टेट कारोबार में कदम रखा। इसके साथ ही फिटनेस इंडस्ट्री में भी उन्होंने अपनी मजबूत पहचान बनाई। लखनऊ में वह “द फिटनेस प्लानेट” नाम से जिम संचालित करते थे और फिटनेस को लेकर युवाओं के बीच खासे लोकप्रिय थे।

समाजवादी पार्टी (सपा) ने अपने एक्स हैंडल पर उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए लिखा, “श्री प्रतीक यादव जी का निधन ह्रदय विदारक है. भगवान उनकी आत्मा को शांति दे. विनम्र श्रद्धांजलि.”

प्रतीक यादव भारतीय जनता पार्टी की नेता अपर्णा यादव के पति थे. वह मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी साधना गुप्ता के बेटे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

error: Content is protected !!