संवाददाता समाचार टाउन
कायमगंज/फर्रुखाबाद:कोतवाली क्षेत्र के गांव ललई में गाली-गलौज का विरोध करने पर एक युवक पर मारपीट और धारदार हथियार से एक हमला करने का आरोप लगाया गया है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
ललई गांव निवासी रामवीर 22 जून की शाम करीब पांच बजे वह अपने घर पर मौजूद था। आरोप है कि गांव का ही आकाश उनके साथ गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने लाठी-डंडों और धारदार हथियार से हमला कर दिया। पीड़ित का आरोप है कि हमले में उसके हाथ और गुप्तांग पर चोटें आईं।
शोर सुनकर बीच-बचाव के लिए पहुंची उसकी पत्नी वैशाखी के साथ भी आरोपी ने मारपीट की। घटना के बाद पीड़ित ने कोतवाली पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी आकाश के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

