Breaking
29 Jul 2026, Wed

लापता दिव्यांग युवक का ढाईघाट पर पड़ा मिला इलाज के दौरान मौत।

संवाददाता समाचार टाउन

-चार दिन पहले घर से हुआ था लापता, गुमशुदगी थी दर्ज, शमशाबाद सीएचसी से लोहिया भेजा गया था 

-परिवार में मचा कोहराम, दिव्यांग के मोबाइल और साइकिल की पुलिस को तलाश

कायमगंज/फर्रुखाबाद:चार दिन पहले घर से लापता हुए दिव्यांग युवक बीमारी की हालत में ढाईघाट क्षेत्र में मिला। जहां लोहिया में इलाज के दौरान मौत हो गई। जानकारी पर परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस युवक के मोबाइल फोन और ट्राई साइकिल की तलाश के साथ पूरे मामले की जांच कर रही है।

कोतवाली क्षेत्र के गांव अताईपुर जदीद निवासी 27 वर्षीय आसिफ शाह उर्फ अन्सार की इलाज के दौरान लोहिया अस्पताल में मौत हो गई। वह दोनों पैरों से दिव्यांग था और बैटरी चालित ट्राई साइकिल से कपड़ों की फेरी लगाकर था।

मृतक के भाई हासिम ने बताया 25 जुलाई की सुबह करीब 11 बजे आसिफ बिना किसी को बताए बैटरी चलित ट्राई साइकिल से घर से निकल गया था। देर शाम तक वापस न लौटने पर काफी तलाश की लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद कोतवाली में उसकी मां ने 26 जुलाई को गुमशुदगी दर्ज कराई थी। उसका मोबाइल फोन भी बंद आ रहा था। इधर, शमशाबाद थाना क्षेत्र के ढाईघाट के पास दो दिन पहले एक व्यक्ति ने सड़क किनारे बीमार हालत में पड़े युवक की सूचना एम्बुलेंस को दी थी। एम्बुलेंस से उसे सीएचसी शमशाबाद पहुंचाया गया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सक ने उसे लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया।

जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मंगलवार को मृतक की पहचान अताईपुर के गुमशुदा युवक आसिफ शाह के रूप में होने पर कोतवाली पुलिस को सूचना दी गई। प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार शुक्ल ने हल्का इंचार्ज को अवगत कराया वही परिजनों को जानकारी दी गई। सूचना मिलते ही परिवार के लोग व पुलिस लोहिया अस्पताल पहुंची। शव देखते ही मां शाहीन बेगम, पिता सन्नू शाह और भाई समेत अन्य परिजन बिलख पड़े। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के बड़े भाई ने बताया कि आसिफ तीन भाइयों में सबसे छोटा था। एक भाई की पहले ही मृत्यु हो चुकी है। मृतक के भाई ने बताया ट्राई साइकिल अभी तक नहीं मिली है।

शमशाबाद थाना प्रभारी सचिन चौधरी ने बताया कि ढाईघाट के पास बीमार हालत में मिले युवक को एम्बुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया था। वह अपना पूरा नाम-पता बताने की स्थिति में नहीं था और केवल गांव का नाम बता सका था। ट्राई साइकिल के संबंध में फिलहाल कोई जानकारी नहीं है। हल्का इंचार्ज जयेन्द्र सिंह ने बताया पोस्टमार्टम के लिए शव भेजा गया है जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

error: Content is protected !!