Breaking
27 Jun 2026, Sat

Farrukhabad: ए. पी. पब्लिक स्कूल में बच्चों ने बनाए चाक पर दिए

Farrukhabad, Kaimganj:

सोमवार को नगर के ए.पी पब्लिक स्कूल में दीपोत्सव कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। विद्यालय के सभी बच्चों ने विभिन्न कार्यक्रमों में प्रतिभाग किया। कक्षा 1 से 4 तक दिया और थाली सजाओ, कक्षा 5 से 8 तक तोरण बनाना व क्ले से गणेश जी बनाना व कक्षा 9 से 12 तक रंगोली बनाओ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम मुख्य केन्द्र सरकार द्वारा वोकल फॉर लोकल को बढ़ावा देते हुए उसके प्रचार प्रसार के लिए कुम्हार द्वारा चाक पर मिट्टी के दीपक बच्चों को बनाने सिखाए गए। साथ ही सभी बच्चों को सरकार की मंशा के अनुरूप मिट्टी के दीपकों से ही दीपावली मनाने को प्रेरित किया गया।

नन्हे मुन्ने बच्चों के द्वारा सजाए गए दिए व थाली को देख हर कोई मंत्रमुग्ध हो गया।

 

इस दौरान विघायल की प्रधानाचार्य डॉ. अंजली पांडे, दीपक शुक्ला, अवनीश चतुर्वेदी, ऊमा, अंजना, अंकुर यादव, मंयक दीक्षित, अंशू अग्निहोत्री, वर्षा अग्निहोत्री, शिवम दीक्षित, संदीप कश्यप व रक्षिका गंगवार आदि शिक्षक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

error: Content is protected !!