Breaking
13 May 2026, Wed

Farrukhabad: सरकारी जमीन को प्रशासन ने कराया कब्जा मुक्त

Farrukhabad (समाचार टाउन डेस्क)
खबर जनपद फर्रुखाबाद से है जहां प्रशासन ने सरकारी जमीन को कब्जा मुक्त कराया। आपको बता दे कि ग्रामीणों के द्वारा सरकारी गुल पर नींव खोद कर निर्माण कार्य किया जा रहा था।

हाइलाइट्स-
-सरकारी जमीन को प्रशासन ने कराया कब्जा मुक्त
-सरकारी गुल पर नीव खोद कर कराया जा रहा था निर्माण
-राजस्व विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर रुकवाया निर्माण कार्य
-फर्रुखाबाद के कायमगंज क्षेत्र के न्यामतपुर ढ़िलावली का है मामला

क्या है पूरा मामला
मंगलावार को जनपद फर्रुखाबाद के कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के गांव न्यामतपुर ढ़िलावली गांव में सरकारी गूल और रास्ते पर अवैध कब्जे की शिकायत पर तहसील प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई की। शिकायत मिलते ही एसडीएम अतुल कुमार ने राजस्व विभाग की टीम को मौके पर भेजा। कानूनगो जगदीप यादव और लेखपाल अमित कुमार दीक्षित के नेतृत्व में टीम ने नापजोख कर कब्जे की पुष्टि की। जांच में पाया गया कि सरकारी गूल पर नींव खोदकर निर्माण कार्य कराया जा रहा था। प्रशासन ने तत्काल निर्माण रुकवाकर अवैध निर्माण को हटवा दिया। पास के एक अन्य भवन स्वामी को भी चेतावनी दी गई कि जल्द कब्जा हटाकर गूल साफ करें, अन्यथा विधिक कार्रवाई की जाएगी।प्रशासन की इस सख्त कार्रवाई से गांव में हड़कंप मच गया। बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे और दूर से पूरी कार्रवाई देखते रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

error: Content is protected !!