Breaking
14 Aug 2026, Fri

Farrukhabad: अवैध मजार पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, चला पीला पंजा

Farrukhabad (समाचार टाउन डेस्क)
खबर जनपद फर्रुखाबाद से है जहां प्रशासन के द्वारा अवैध रूप से बनी मजार को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया। आपको बता दें कि गंगा से महज 10 मीटर की दूरी पर अवैध मजार बनी हुई थी।

हाइलाइट्स
अवैध मजार पर प्रशासन की बड़ी कार्यवाही
बुलडोजर की मदद से मजार को किया ध्वस्त
हिंदू संगठन ने की शिकायत पर हुई कार्यवाही
गंगा से महज 10 मीटर की दूरी पर बनी थी मजार
कादरीगेट थाना क्षेत्र के पांचाल घाट का है मामला

क्या है पूरा मामला
रविवार को जनपद फर्रुखाबाद के कादरी के थाना क्षेत्र स्थित पांचाल घाट पर पीडब्ल्यूडी विभाग की ओर से कार्रवाई करते हुए गंगा नदी से महज 10 मीटर की दूरी पर अवैध रूप से बनी मजार को बुलडोजर की मदद से ध्वस्त कर दिया गया। आपको बता दें कि प्रशासन की जांच में मजार अवैध रूप से पाई गई। इसके बाद उप जिलाधिकारी सदर रजनीकांत व क्षेत्राधिकारी नगर ऐश्वर्या उपाध्याय ने मौके पर पहुंचकर कार्यवाही करते हुए मजार को बुलडोजर की मदद से ध्वस्त कराया।

हिंदू संगठन ने की थी शिकायत
आपको बता दें कि हिंदू संगठन की शिकायत के बाद प्रशासन ने कार्यवाही की। इस दौरान विश्व हिंदू परिषद के जिला मंत्री अखिलेश मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि जिस जगह मजार बनी हुई है। वहां पहले केवल मिट्टी का ढेर था। जिसके बाद दो-तीन दिन पहले यहां टाइल्स लगाकर अवैध रूप से मजार बना दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

error: Content is protected !!