Breaking
13 May 2026, Wed

Farrukhabad: तीखी बहस के बाद पुलिस ने दर्ज किया तीन अधिवक्ताओं के खिलाफ मुकदमा, अधिवक्ताओं मे रोष व्याप्त

Farrukhabad (समाचार टाउन डेस्क)
खबर जनपद फर्रुखाबाद से है जहां पुलिसकर्मियों के साथ हुई बहस के बाद जिला बार एसोसिएशन के महासचिव समेत तीन अधिवक्ताओं पर पुलिस ने गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। मुकदमा दर्ज होने के बाद अधिवक्ताओं में रोष व्याप्त है। गुस्साए अधिवक्ताओं मे पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर की नारेबाजी।

 

हाइलाइट्स
पुलिस ने बार एसोसिएशन के महासचिव समेत तीन अधिवक्ताओं पर किया मुकदमा दर्ज ञ
सोमवार को न्यायालय परिसर के गेट नंबर 3 पर हुई थी अधिवक्ता हुआ पुलिसकर्मी में बहस
साथी अधिवक्ता के खिलाफ दर्ज हुए मुकदमे के खिलाफ अधिवक्ताओं में रोष व्याप्त, की नारेबाजी
– अधिवक्ताओं ने दी चेतावनी मुकदमा वापस न होने पर करेंगे जिला स्तर पर आंदोलन

क्या है पूरा मामला
सोमवार को जनपद फर्रुखाबाद के न्यायालय परिषद के गेट नंबर 3 पर तैनात पुलिसकर्मी व अधिवक्ताओं के बीच पहचान पत्र दिखाने को लेकर तीखी बहस हुई थी। इसी दौरान अधिवक्ताओं ने पुलिसकर्मी पर धक्का मुक्की व मोबाइल छीनने का आरोप लगाया था। पुलिस ने जिला बार एसोसिएशन के महासचिव कुंवर सिंह यादव समेत तीन अधिवक्ताओं पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर किया। अधिवक्ताओं के खिलाफ दर्ज किए गए मुकदमे में कहा गया कि एडवोकेट कुंवर सिंह यादव व उनके साथ मौजूद अधिवक्ताओं ने ड्यूटी में बाधा डाली गाली गलौज की और दबाव बनाते हुए वीडियो बनाने की कोशिश की। जैसे ही मंगलवार को अधिवक्ताओं को मुकदमे के बारे में जानकारी प्राप्त हुई तो अधिवक्ता समाज में रोष फैल गया। जिसको लेकर आपातकाल बैठक बुलाई गई। बैठक की बाद अधिवक्ताओं ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और पुलिस की कर शैली पर सवाल उठाए और एक तरफा कार्रवाई की बात कही।

अधिवक्ताओं ने दी जानकारी
आपको बता दे कि साथी अधिवक्ता के खिलाफ दर्ज हुए मुकदमे के खिलाफ अधिवक्ताओं में रोष व्याप्त है। अधिवक्ताओं ने जानकारी देते हुए बताया कि अगर न्यायालय परिसर में अधिवक्ताओं के साथ इस तरह का व्यवहार होगा तो आम जनता को कौन न्याय दिलाएगा। यह केवल कुंवर सिंह यादव पर नहीं पूरे अधिवक्ता समाज की अस्मिता पर हमला है। यदि दर्ज मुकदमा वापस नहीं लिया गया तो जनपद स्तर पर बड़े आंदोलन की शुरुआत की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

error: Content is protected !!