Breaking
27 Jun 2026, Sat

Farrukhabad: शराब व भांग की दुकानों की आवंटन प्रक्रिया शुरू

Farrukhabad (समाचार टाउन डेस्क)-
खबर जनपद फर्रुखाबाद से है जहां वित्तीय वर्ष 2025 26 के लिए शराब व भांग की दुकानों को लेकर आवंटन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। 6 मार्च को शराब व भांग की दुकानों का होगा आवंटन।

हाइलाइट्स-
-शराब भांग की दुकानों के लिए आवंटन प्रक्रिया शुरू
-कंपोजिट शॉप की 83 दुकानों के लिए आए 722 आवेदन
-मॉडल शॉप के लिए 4 व भांग की दुकान के लिए 10 आवेदन
-6 मार्च को ई लॉटरी के माध्यम से होगा दुकानों का आवंटन

शराब बंद की दुकानों के लिए आवंटन शुरू
जनपद फर्रुखाबाद में वित्तीय वर्ष 2025 व 26 के लिए कंपोजिट शॉप यानी देशी एवं अंग्रेजी शराब की संयुक्त दुकान व भांग की दुकान के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। वही आपको बता दे कि जनपद की 312 दुकानों का आवंटन 6 मार्च को कलेक्ट्रेट सभागार में ऑनलाइन लॉटरी के माध्यम से किया जाएगा। इस प्रक्रिया में जिलाधिकारी पुलिस अधीक्षक व नियुक्ति परीक्षक व आबकारी विभाग के अधिकारी मौजूद रहेंगे। वही आपको बताते चले कि आवेदनकर्तों के द्वारा शराब की दुकानों के आवंटन को लेकर उत्सुकता बनी हुई है।

2864 आवेदन पत्र हुए प्राप्त
आपको बता दे कि जिले में देसी शराब की 219 दुकानों के लिए 2128 आवेदन पत्र प्राप्त हुए। वहीं 83 कंपोजिट शॉप के लिए 722 आवेदन प्राप्त हुए। वहीं दो मॉडल शॉप की दुकानों के लिए चार आवेदन प्राप्त हुए। भांग की आठ दुकानों के लिए 10 आवेदन प्राप्त हुए। वही आपको बता दे कि प्राप्त आवेदन पत्रों की परीक्षा प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। जिसके बाद 6 मार्च को ऑनलाइन की लॉटरी के माध्यम से दुकानों का वितरण किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

error: Content is protected !!