Breaking
13 May 2026, Wed

Farrukhabad: प्रसव के बाद बिगडी जच्चा व बच्चा की हालत, मौत पर मचा कोहराम

Farrukhabad (समाचार टाउन डेस्क)-

खबर जनपद फर्रुखाबाद से है जहां प्रसव के बाद अचनाक महिला की हालत बिगड़ गई। महिला ने पुत्री को जन्म दिया। कुछ समय बाद पुत्री व प्रसूता की मौत हो गई। जच्चा बच्चा की मौत से स्वजनों में कोहराम मच गया।

हाइलाइट्स-

-प्रसव के बाद अचानक बिगड़ी प्रसूता की हालत
-जच्चा व बच्चा की मौत पर परिवार में मचा कोहराम
-कंपिल क्षेत्र के गांव बिल्सड़ी का है मामला 

जच्चा व बच्चा की मौत
फर्रुखाबाद के थाना कंपिल क्षेत्र के गांव बिलसड़ी निवासी सेवकराम की चालीस वर्षीय पत्नी अनीता को गुरुवार सुबह प्रसव पीड़ा हुई। परिजन आनन फानन में महिला को सीएचसी कंपिल लेकर आए। जहां प्रसव में देरी होने के कारण परिजन उसे देर शाम वापस गांव ले गए। शुक्रवार की सुबह महिला ने पुत्री को जन्म दिया। कुछ समय बाद पुत्री की मौत हो गई। जब तक स्वजन कुछ समझ पाते तब तक प्रसूता की भी मौत हो गई। जच्चा बच्चा की मौत से स्वजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने शव को अंतिम संस्कार कर दिया।

पति ने दी जानकारी
मृतका के पति ने जानकारी देते हुए बताया कि उसके तीन पुत्रियां दुर्गा, कविता , वर्तिका व दो पुत्र संजय, आयुष हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

error: Content is protected !!