Breaking
13 May 2026, Wed

Farrukhabad (समाचार टाउन डेस्क) :

खबर जनपद फर्रुखाबाद से है जहां संदिग्ध परिस्थितियों में अधेड़ की मौत हो गई। मौत की सूचना में परिजनों में कोहरा मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

हाइलाइट्स

संदिग्ध परिस्थितियों में अधेड़ की मौत
भांजे की बारात में शामिल होने गया था अधेड़
मौत की सूचना पर परिजनों में मचा कोहराम
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

मृतक राम भजन का फाइल फोटो

क्या है पूरा मामला
जनपद फर्रुखाबाद के कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के गांव जिजपुरा निवासी राम भजन अपने साथियों के साथ देर शाम अपने भांजे अंकित की शादी समारोह में शामिल होने के लिए क्षेत्र के गांव रायपुर स्थित एक गेस्ट हाउस में गया था। देर रात राम भजन के चाचा बालवीर ने राम भजन की पत्नी सुलेखा को राम भजन के एक्सीडेंट होने की सूचना दी। राम भजन की पत्नी दिल्ली गई हुई थी उन्होंने मामले की जानकारी अपने पुत्र विकास और मोहित को दी। एक्सीडेंट की सूचना पर विकास और मोहित रायपुर स्थित गेस्ट हाउस पहुंचे। जहां उन्होंने अपने पिता को रोड के किनारे बेहोशी की हालत में पड़ा पाया। पुत्र अपने पिता को गंभीर हालत में अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने उसे मृत्यु घोषित कर दिया। मौत की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने मामले की जानकारी कोतवाली पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा पर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

परिजनों ने दी जानकारी
मृतक राम भजन के पुत्र मोहित ने जानकारी देते हुए बताया कि देर शाम चाचा बालवीर ने उसकी मां को पिताजी के एक्सीडेंट की सूचना दी थी। लेकिन जब वह मौके पर पहुंचा तो पिताजी रोड के किनोरे बेहोशी की हालत में पड़े हुए थे। वह उन्हें अस्पताल लेकर गए। जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक के बेटे मोहित का आरोप है कि जब उसने गेस्ट हाउस में लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाल तो पाया कि उसकी मां को चाचा ने 11:39 पर फोन किया था। जबकि उसके पिता 12:05 पर गेस्ट हाउस के अंदर ही थे। तो आखिर एक्सीडेंट की सूचना पहले कैसे दे दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

error: Content is protected !!