Breaking
28 Jun 2026, Sun

Farrukhabad: जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने किया बाढ़ प्रभावित गांवों का दौरा

Farrukhabad (समाचार टाउन डेस्क)
खबर जनपद फर्रुखाबाद से है जहां जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने बाढ़ प्रभावित गांव का दौरा किया और साथ ही ग्रामीणों से बातचीत की। वहीं आपको बता दें कि जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को बाढ़ चौकियां बनाने के निर्देश दिए।

हाइलाइट्स-
जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने किया बाढ़ प्रभावित गांवों का दौरा
जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक में ग्रामीणों से मिलकर की बातचीत
जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी को दिए बाढ़ चौकियां बनाने के निर्देश
फर्रुखाबाद की पंखियन की मडै़या व तीसराम की मडै़या का है मामला

क्या है पूरा मामला
शनिवार को जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी व पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने जनपद में बाढ़ प्रभावित गांवों का दौरा किया। आपको बता दे कि जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने फर्रुखाबाद की तहसील सदर के गांव पंखियन की मडै़या व अमृतपुर थाना क्षेत्र के तीसराम की मडै़या का दौरा किया। बाढ़ प्रभावित गांवों के दौरे के दौरान जिलाधिकारी ने ग्रामीणों से बातचीत की और बाढ़ में होने वाली समस्याओं व नदी के कटान के बारे में जानकारी प्राप्त की।

जिलाधिकारी ने दिए दिशा निर्देश
आपको बता दे कि जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी ने उपजिलाधिकारी व अन्य अधिकारियों को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्यों को प्राथमिकता देने को कहा और साथी उन्होंने कहा कि गांव में नाव व नाविकों की व्यवस्था की जाए। वही बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए बाढ़ राहत शरणालय व बाढ़ चौकियां जल्द से जल्द बनाई जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

error: Content is protected !!