Breaking
28 Sep 2026, Mon

Farrukhabad: जिलाधिकारी ने किया प्राथमिक विद्यालय जैतपुर का औचक निरीक्षण, गंदगी व मिड डे मिल की गुणवत्ता मिली खराब

Farrukhabad (समाचार टाउन डेस्क)-
खबर जनपद फर्रुखाबाद से है जहां जिला अधिकारी ने प्राथमिक विद्यालय जैतपुर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्हें विद्यालय में कई खामियां मिली जिसको लेकर उन्होंने नाराजगी जताई और खामियों को जल्द से जल्द दूर करने के निर्देश दिए।

हाइलाइट्स-
-जिलाधिकारी ने किया प्राथमिक विद्यालय जैतपुर का औचक निरीक्षण
-निरीक्षण के दौरान प्राथमिक विद्यालय में मिली अनियमितताएं
-अनियमिताएं मिलने पर जिलाधिकारी ने जताई नाराजगी
-खामियों को सुधार करने के लिए सख्त दिशा निर्देश

क्या है पूरा मामला
शनिवार को जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी ने विकास खंड बढ़पुर स्थित प्राथमिक विद्यालय जैतपुर (अंग्रेजी माध्यम) का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी को मिड डे मील की गुणवत्ता खराब मिली वहीं शौचालय गंदे मिले, नलों से पानी टपकता मिला, विद्यालय परिसर में फर्श के टूटे टाइल्स मिले। जिस पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जाहिर की।

जिलाधिकारी ने दिए निर्देश
आपको बता दे कि जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी ने विद्यालय में अनियमितयां मिलने पर नाराजगी जाहिर की और विद्यालय प्रबंधन से खामियों को जल्द से जल्द दूर करने के दिशा निर्देश दिए।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

error: Content is protected !!