Breaking
28 Sep 2026, Mon

Farrukhabad: मकान का छज्जा गिरने से पांच मासूम दबे, दो की हालत गंभीर

Farrukhabad (समाचार टाउन डेस्क)–
खबर जनपद फर्रुखाबाद से है जहां मकान का छज्जा गिरने से पांच मासूम छज्जे के मलवे के नीचे दबकर गंभीर रूप से घायल हो गए। वहां मौजूद लोगों ने सभी घायल बच्चों को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। आपको बता दे कि जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक व मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने अस्पताल पहुंचकर बच्चों के हाल-चाल जाने।

हाइलाइट्स–
–अचानक भर भराकर गिरा मकान का छज्जा
–छज्जे के मलवे के नीचे दबे पांच मासूम
-डीएम, एसपी ने जाना बच्चों का हाल-चाल
–अमृतपुर थाना क्षेत्र के हुसैनपुर हडाई का है मामला

क्या है पूरा मामला
जनपद फर्रुखाबाद के अमृतपुर थाना क्षेत्र के गांव हुसैनपुर हडाई निवासी धनपाल सिंह के मकान का छज्जा अचानक भर भराकर गिर पड़ा। छज्जे के नीचे खेल रहे धनपाल की 7 वर्षीय पुत्री आराध्या व 6 वर्षीय पुत्र कुशल के साथ महिपाल की 12 वर्षीय पुत्री पालकी व रघुपति 10 वर्षीय पुत्री शशि व 12 वर्षीय कीर्ति मालवे के नीचे दब गए> वहां मौजूद लोगों ने आनन-फानन में सभी बच्चों को मलवे से बाहर निकाला और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमृतपुर में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक इलाज के बाद सभी को लोहिया अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।

जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने की बच्चों से मुलाकात
आपको बता दे कि जिला अधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी व पुलिस अधीक्षक आरती सिंह के साथ मुख्य चिकित्सा अधिकारी अवनीन्द्र कुमार लोहिया अस्पताल पहुंचे। जहां उन्होंने गंभीर रूप से घायल बच्चों से मुलाकात की और साथ ही ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान जिलाधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि बच्चों ने बताया कि वह घर के बाहर खेल रहे थे तभी अचानक छज्जा उनके ऊपर गिर पड़ा। वहीं गंभीर रूप से घायल दो बच्चों को उच्च चिकित्सा के लिए सैफई मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया है। बाकी घायल बच्चों का इलाज लोहिया अस्पताल में जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

error: Content is protected !!