Breaking
30 Jun 2026, Tue

Farrukhabad: पति की लम्बी उम्र के लिए सुहागिनों ने की वट सावित्री की पूजा

Farrukhabad (समाचार टाउन डेस्क)-
खबर जनपद फर्रुखाबाद से है जहां पति की लम्बी उम्र के लिए सुहागिनों ने वट सावित्री की पूजा की। नगर में महिलाओं ने घरों व वट वृक्ष पर जाकर पूजा अर्चना की।

हाइलाइट्स-
-पति की लंबी उम्र के लिए महिलाओं ने की वट सावित्री की पूजा
-सुहागिनों ने वट की पूजा कर मांगा अखंड सौभाग्य का वरदान
-वट पूजन के बाद सुहागिनों ने एक दूसरे को किया सिंदूर दान
-जनपद फर्रुखाबाद के कायमगंज नगर का है मामला

धूमधाम से मनाया गया वट सावित्री का त्यौहार
सोमवार को ज्येष्ठ माह की अमावस्या तिथि पर सुहागिनों ने वट सावित्री की पूजा कर पति की लंबी उम्र मांगी। सुहागिनों ने अखंड सौभाग्य का वरदान मांगा। नगर व आसपास क्षेत्र में सुहागिनों ने घर व मंदिरों में लगे वट वृक्ष की पूजा अर्चना की और सुहागिनों ने एक दूसरे को सिंदूरदान किया। जिले भर में महिलाओं ने सोलह सिंगार कर पति की लंबी उम्र के लिए बट सावित्री की पूजा अर्चना की और सती सत्यवान और सावित्री की कथा का पाठ किया। वहीं आपको बता दे कि हिंदू धर्म में प्रेम, श्रद्धा और समर्पण का प्रतीक वट सावित्री का त्यौहार बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। पूजा का मुहूर्त सुबह 11 बजकर 20 मिनट से दोपहर 12 बजकर 14 मिनट तक रहा।

आखिर क्यों होती है वट वृक्ष की पूजा
आपको बता दे कि हिंदू मान्यताओं के अनुसार वट वृक्ष में त्रिदेव ब्रह्मा, विष्णु महेश का निवास होता है। वट वृक्ष को लंबी आयु की वजह से अक्षय वट भी कहा जाता है। मान्यता है कि वट वृक्ष की पूजा करने से सुख व समृद्धि आती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

error: Content is protected !!