Breaking
29 Jun 2026, Mon

Farrukhabad: प्रदेश महामंत्री के जन्मदिन पर भाजपाइयों ने किया सुंदरकांड का पाठ, बांटी मिठाई

Farrukhabad (समाचार टाउन डेस्क)
खबर जनपद फर्रुखाबाद से है जहां प्रदेश महामंत्री के जन्मदिन के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सुंदरकांड का पाठ किया। आपको बता दे कि कार्यकर्ताओं ने प्रदेश महामंत्री की दीर्घायु की कामना की।

हाइलाइट्स
भाजपाइयों ने किया सुंदरकांड के पाठ का आयोजन
प्रदेश महामंत्री के जन्मदिन के अवसर पर किया आयोजन
भाजपाइयों ने जन्मदिन के अवसर पर गायों को खिलाया चारा
फर्रुखाबाद के कम्पिल स्थित महाकालेश्वर शिव मंदिर का है मामला

क्या है पूरा मामला
धवार को फर्रुखाबाद के कम्पिल स्थित प्राचीन महाकालेश्वर शिव मंदिर में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं की ओर से सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। आपको बता दें कि कार्यकर्ताओं ने सुंदरकांड पाठ का आयोजन भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री, विधान परिषद के सदस्य, कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के प्रभारी अनूप गुप्ता की जन्मदिन के अवसर पर किया। इस दौरान प्रदेश महामंत्री की लंबी आयु की कामना की और साथी ही रामेश्वर नाथ मंदिर स्थित गौशाला में गायों को हरा चारा व फल खिलाएं। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने अटैना घाट बाईपास स्थित एक गेस्ट हाउस में केक काट कर एक दूसरे का मुंह मीठा कराया और साथ ही राहगीरों को मिष्ठान वितरित किए।

इस दौरान मौजूद रहे
आपको बता दे कि कार्यक्रम के दौरान भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा मोर्चा के जिला अध्यक्ष लालाराम शाक्य, जिला उपाध्यक्ष नंदराम शाक्य, पूर्व मंडल अध्यक्ष सत्यवर्धन सिंह, मंडल मंत्री रजनीश राजपूत, अनुराग बाथम, विपिन गुप्ता, मनोज सैनी, सुबोध शुक्ला, राहुल गुप्ता, गगन शाक्य, आदेश वर्मा, स्वदेश राजपूत, आकाश गुप्ता, दुर्वेश प्रजापति, राहुल गुप्ता, अंकित, धर्मेंद्र सिंह चौहान, राज गुप्ता, दिलीप गुप्ता, राजेंद्र प्रजापति, ओम शक्ति सैनी, अरविंद सिंह कठेरिया, राहुल गुप्ता व शिव शंकर दीक्षित समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

error: Content is protected !!