Breaking
13 May 2026, Wed

Farrukhabad: विगत दिवस हुई चेन स्नेचिंग का पुलिस ने किया खुलासा

Farrukhabad (समाचार टाउन डेस्क)
खबर जनपद फर्रुखाबाद से है जहां रविवार की देर शाम हुई चैन स्नेचिंग का पुलिस ने खुलासा किया। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा। आपको बता दे कि फर्रुखाबाद कायमगंज बाईपास रोड स्थित एक पेट्रोल पंप के पास महिला के साथ चेन स्नेचिंग हुई थी।

हाइलाइट्स
-विगत दिन हुई चेन स्नेचिंग का पुलिस ने किया खुलासा
पुलिस ने महज 14 घंटे में किया चैन स्नेचिंग का खुलासा
पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल
फर्रुखाबाद के फतेहगढ़ स्थित एसपी कार्यालय का है मामला

क्या है पूरा मामला
रविवार को जनपद फर्रुखाबाद के थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के गांव पूरन नगला निवासी अनुपम अपने सात माह के बच्चे की दवा लेने भतीजे हर्ष यादव के साथ बाइक से गई थी। दवा लेकर जब वह वापस लौट रही थी। तभी फर्रुखाबाद-कायमगंज बाईपास मार्ग स्थित एक पेट्रोल पंप के पास सफेद अपाचे सवार दो बदमाशों ने बाइक सवार महिला की झपट्टा मारकर चेन तोड़ ली थी। सूचना के बाद पुलिस सक्रिय हुई। पीड़ित महिला के अनुसार सवार बदमाश जसमई दरवाजे की तरह भागे थे। जिसके बाद पुलिस ने चैन स्नेचिंग के महज 14 घंटे बाद ही दो आरोपियों को दबोच लिया और उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

पुलिस अधीक्षक ने दी जानकारी
आपको बता दे कि सोमवार को पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी ने प्रेस वार्ता करते हुए लूट का खुलासा किया। पुलिस अधीक्षक ने जानकारी देते हुए बताया कि थाना मऊ दरवाजा क्षेत्र के गांव बुढनपुर निवासी उमनवीर व पड़ोसी जनपद एटा के थाना जैथरा के गांव कूकपुरा निवासी स्मोद उर्फ यश कुमार को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस पूछताछ में उमनवीर ने बताया कि उसकी शादी 23 मार्च 2025 को हुई थी शादी में 3 लाख का कर्जा हो गया था। बहन की शादी 4 मई 2025 को है। कर्ज चुकाने के लिए उसने लूट की घटना को अंजाम अपने रिश्तेदार स्मोद  के साथ दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

error: Content is protected !!