Breaking
28 Sep 2026, Mon

Farrukhabad: सपाईयों ने धूमधाम से मनाया अखिलेश यादव का जन्मदिन

Farrukhabad (समाचार टाउन डेस्क)–
खबर जनपद फर्रुखाबाद से है जहां समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का अखिलेश यादव का जन्मदिन समाजवादी पार्टी का कार्यकर्ताओं में धूमधाम से मनाया। आपको बता दे कि समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर व अस्पतालों में फल बताकर अखिलेश यादव का जन्मदिन मनाया।हाइलाइट्स–
–समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हुए 52 साल के
–सपाइयों ने धूमधाम से मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष का जन्मदिन}
–केक काटकर वह मरीज को फल वितरित कर मनाया जन्मदिन
–जिलाध्यक्ष ने हवन कर मांगी अखिलेश यादव की दीर्घायु की दुआ
मनाया धूमधाम से जन्मदिन
1 जुलाई को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव 52 साल के हो गए हैं। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने अखिलेश यादव का जन्मदिन धूमधाम के साथ मनाया। कार्यकर्ताओं ने अखिलेश यादव के जन्मदिन के अवसर पर केक काटा हवन पूजन किया और साथ ही साथ जरूरतमंदों की मदद की। इस दौरान समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव व पूर्व लोकसभा प्रत्याशी डॉक्टर नवल किशोर शाक्य ने फर्रुखाबाद स्थित लोहिया अस्पताल में मरीजों को फल वितरित किए। जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव ने अखिलेश यादव की लंबी दुआ के लिए हवन पूजन का आयोजन किया। पूर्व लोकसभा अध्यक्ष डॉ नवल किशोर शाह ने कहा कि नेताजी के संग्रहालय के लिए समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता विधानसभा के हर घर से एक-एक ईट लेने का कार्य करेंगे।बोले जिलाध्यक्ष
समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि हम शपथ लेते हैं कि 2027 में पिछड़े दलित व अल्पसंख्यकों के लोगों के लिए समाजवादी पार्टी को जीतकर अखिलेश यादव को एक बार फिर से उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

error: Content is protected !!