Breaking
27 Jun 2026, Sat

Farrukhabad: माफिया की कुर्क जमीन पर लहरा रही फसल को प्रसाशन ने जुतवाया

Farrukhabad:

खबर फर्रुखाबाद से है जहां प्रशासन के द्वारा कुर्क की जा चुकी जमीन पर लहराती सरसों की फसल को प्रसाशन ने जुतवा दिया। वहीं खेत में बनी झोपड़ी को प्रशासन ने ध्वस्त कर दिया। कार्रवाई के दौरान पुलिस व राजस्व विभाग की टीम मौके पर मौजूद रही।

हाइलाइट्स-

-कुर्क हो चुकी जमीन पर लहराई फसल
-लहरा रही फसल को प्रसाशन ने जुतवाया
-विरोध करने पर पुलिस ने बैठाया थाने में
-पुलिस व राजस्व विभाग की टीम रही मौजूद

क्या है पूरा मामला
जनपद फर्रुखाबाद के माफिया अनुपम दुबे के द्वारा सह जमीन वक्फ श्री हनुमान जी महाराज मंदिर की जमीन के अभिलेखों में अपना नाम दर्ज करवा लिया था साथ उक्त जमीन पर कब्जा कर लिया था। वक्फ के मुख्तयार आम एकलव्य कुमार ने माफिया के खिलाफ कार्रवाई की थी। जिसके बाद जिला प्रशासन ने कार्रवाई के बाद जमीन को कुर्क करके तहसील सदर को सुपुर्द कर दिया था। लेकिन कुर्क की जमीन पर सरसों की फसल लहरा रही थी। जिसके बाद जिला प्रशासन हकरत में आया। सोमवार को नायब तहसीलदार पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। उक्त जमीन पर लहराती सरसों की फसल को जुतावा दिया। साथ ही जमीन पर बनी झोपड़ी को भी पुलिस ने ध्वस्त कर दिया।

जुतवाई के दौरान हुआ विरोध
आपको बता दें कि फसल की जुतवाई की सूचना जब एकलव्य कुमार को मिली तो वह परिवार को साथ मौके पर पहुंचा और विरोध करने लगा। इस दौरान पुलिस ने उसे व उसके परिवार  को थानें में बिठा लिया। करीब दो घंटे में प्रसाशन ने पूरी फसल जुतावा दी।

नायब  तहसीलदार ने दी जानकारी
नायब तहसीलदार सनी कनौजिया ने जानकारी देते हुए कहा कि कुर्क की जमीन पर किसी भी प्रकार की फसल बोना अवैध है। कुर्क की जमीन पर सरसो की फसल बोई गई थी। इसलिए इसे जुतावा दिया था। इस दौरान पुलिस व राजस्व विभाग की टीम मौजूद रही।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

error: Content is protected !!