Breaking
29 Jun 2026, Mon

Farrukhabad: शादी से चंद घंटे पहले दुल्हन प्रेमी के साथ हुई फरार, आज आनी थी बारात

Farrukhabad (समाचार टाउन डेस्क)
खबर जनपद फर्रुखाबाद से है जहां शादी के चंद घंटे पहले दुल्हन प्रेमी के साथ फरार हो गई। आपको बता दे कि शादी को लेकर घर में जोरों शोरों से तैयारी चल रही थी। दुल्हन के फरार होने की सूचना पर वर पक्ष ने शादी तोड़ दी।

हाइलाइट्स
शादी से चंद घंटे पहले दुल्हन हुई प्रेमी के साथ फरार
घर में चल रही थी जोरों शोरों से शादी की तैयारी
दुल्हन के फरार होने की सूचना पर मचा हड़कंप
वर पक्ष ने दुल्हन के फरार हो जाने पर तोड़ी शादी
फर्रुखाबाद के कायमगंज कोतवाली क्षेत्र का है मामला

क्या है पूरा मामला
जनपद फर्रुखाबाद के कायमगंज कोतवाली क्षेत्र की एक गांव में दुल्हन शादी के चंद घंटे पहले दुल्हन प्रेमी के साथ फरार हो गई। दुल्हन के फरार हो जाने की सूचना पर परिजनों में हड़कंप मच गया। आपको बता दे कि दुल्हन की आज यानी 8 मई को बारात आनी थी। शादी को लेकर वर व वधू पक्ष के घरों में जोरों शोरों से तैयारी चल रही थी। शादी के चंद घंटे पहले दुल्हन के फरार हो जाने की सूचना पर वर पक्ष सकते में आ गया और शादी से इनकार कर दिया।

परिजनों ने पुलिस से की शिकायत
आपको बता दे कि दुल्हन के फरार होने की सूचना पर परिजन कोतवाली कायमगंज पहुंचे। जहां उन्होंने गांव के ही बिरजू के खिलाफ पुलिस से लिखित शिकायत की। उनका कहना है कि 8 मई को बारात आनी थी। लेकिन उससे पहले ही 7 मई को देर रात लगभग रात 9 गांव का ही बिरजू उसे अपने साथ भाग ले गया। कोतवाली प्रभारी अनुराग मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। युवक व युवती की तलाश जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

error: Content is protected !!