Breaking
27 Jun 2026, Sat

Farrukhabad: चोरों ने दो घरों में की चोरी, दो घरों में किया चोर प्रयास

Farrukhabad (समाचार टाउन डेस्क)
खबर जनपद फर्रुखाबाद से है जहां देर रात चोरों ने दो घरों में चोरी की जबकि दो घरों में चोरों ने चोरी का प्रयास किया। मकान मालिक के जाग जाने पर चोर मौके का फायदा उठा कर भाग गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। गांव में चोरी की सूचना पर हडकंप मच गया।

हाइलाइट्स-
-चोरों ने दो घरों की चोरी, दो में किया प्रयास
-मकान मालिक के जाग जाने पर चोर हुए फरार
-सूचना पर पहुंची पुलिस ने की जांच पड़ताल
-कायमगंज के गांव अताईपुर कोहना का है मामला

क्या है पूरा मामला
जनपद फर्रुखाबाद के कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के गांव अताईपुर कोहना में देर रात चोरों ने बंद पड़े दो मकानो में चोरी कर ली। वहीं चोरों ने दो घरों में चोरी का भी प्रयास किया। आपको बता दे कि जब चोर अर्जुन सिंह के मकान का ताला तोड़ रहे थे तभी खटपट की आवाज सुनकर अर्जुन की आं खुल गई। जब उसने छत से झांक कर देखा तो वह दंग रह गह गया। उसने देखा कि दो चोर उसके घर के मैन गेट का ताला तोड़ रहे है जबकि तीसरा चोर रखवाली कर रहा है। तभी अर्जुन ने छत से चोरों के ऊपर ईट फेंक कर मारी तो चोर भाग गए। गांव में चोरी की सूचना पर हडकंप मच गया। लोगों ने अर्जुन के दरवाजे पर जाकर देखा तो चोर दरवाजे के पास एक झोला छोड़कर फरार हो गए। ग्रामीणों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। इधर पुलिस ने झोले को खोल कर देखा तो उसमे मिक्सी थी।

चोरी की जानकारी देते संतोष कुमार

ग्रामीण ने दी जानकारी
अताईपुर कोहना निवासी संतोष कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि देर रात चोरों ने गांव के दो घरों में चोरी की है। जबकि दो घरों में चोरी का प्रयास किया है। चोरों ने जिन घरों में चोरी की है उनके गृहस्वामी बाहर रहते हैं। क्या कुछ चोरी हुआ है इसकी जानकारी गृहस्वामी के आने के बाद ही होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

error: Content is protected !!