Breaking
13 May 2026, Wed

Farrukhabad: जल शक्ति मंत्री ने किया बाढ़ प्रभावित गांव का दौरा, बांटी राहत सामग्री

Farrukhabad (समाचार टाउन डेस्क)
खबर जनपद फर्रुखाबाद से है जहां जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान जल शक्ति मंत्री ने बाढ़ पीड़ित परिवारों को राहत सामग्री वितरित की। आपको बता दें कि जल शक्ति मंत्री ने बाढ़ पीड़ित परिवारों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया।

हाइलाइट्स
जल शक्ति मंत्री ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का किया दौरा
जल शक्ति मंत्री ने पीड़ित परिवारों को बाती राहत सामग्री
जल शक्ति मंत्री ने दिया हर संभव मदद का आश्वासन
अमृतपुर थाना क्षेत्र की गांव जमापुर का है मामला

क्या है पूरा मामला
रविवार को जनपद फर्रुखाबाद के अमृतपुर थाना क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित गांव जमापुर का जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने दौरा किया। आपको बता दें कि जल शक्ति मंत्री ने बाढ़ से पीड़ित परिवारों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने 255 बाढ़ पीड़ित परिवारों को राहत सामग्री दी। वहीं उन्होंने आश्वासन दिया कि दुख की इस घड़ी में प्रदेश सरकार आपके साथ है। वहीं उन्होंने बाढ़ पीड़ित परिवारों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया।

इस दौरान मौजूद रहे
आपको बता दें कि इस दौरान जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी, पुलिस अधीक्षक आरती सिंह, अमृतपुर विधायक सुशील शाक्य, कायमगंज विधायक डॉक्टर सुरभि, पूर्व विधायक कुलदीप गंगवार समेत अन्य लोग मौजूद।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

error: Content is protected !!