Breaking
12 Nov 2026, Thu

Farrukhabad: महिला ने दिया दो पुत्र व एक पुत्री को जन्म, नाव के सहारे पहुंची घर

Farrukhabad (समाचार टाउन डेस्क)–
खबर जनपद फर्रुखाबाद से है जहां एक महिला ने दो पुत्र वह एक पुत्री को जन्म दिया। आपको बता दें कि प्रसूता व नवजातों को घर पहुंचने के लिए नाव का सहारा लेना पड़ा।

हाइलाइट्स–
–महिला ने निजी अस्पताल में दिया तीन बच्चों को
–महिला ने दो पुत्र व एक पुत्री को दिया जन्म
–नाव की मदद से प्रसूता व नवजात पहुंचे घर
–
कायमगंज क्षेत्र के गांव चौघडा का है मामला

क्या है पूरा मामला
जनपद फर्रुखाबाद में बाढ़ की स्थिति भयानक बनी हुई है। जनपद का अधिकतर तराई इलाका जलमग्न हो चुका है। वहीं बाढ़ के चलते आम जनजीवन अस्त व्यस्त है। लोगों को मूलभूत सुविधाओं के लिए काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है आपको बता दें की ताजा मामला कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के गांव कुआं खेड़ा वजीर आलम के मजार चौघडा मैं देखने को मिला। जहां गांव के निवासी कुंवर पाल की पत्नी सीता देवी को तीन दिन पहले प्रसव पीड़ा होने पर परिजनों ने उसे फर्रुखाबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां महिला ने दो पुत्र व एक पुत्री को जन्म दिया। एक साथ तीन नवजातों के पैदा होने की सूचना पर परिजनों में खुशी की लहर दौड़ गई।

नाव से पहुंचे घर
आपको बता दें कि परिजन प्रसूता व नवजातों को शमशाबाद क्षेत्र स्थित ढाई घाट तक महिला को वाहन से ले गए। लेकिन गांव पहुंचने के लिए उन्हें कायमगंज बिरिया डांडा मार्ग से होकर गुजरना था। बाढ़ के चलते पूरी तरह से इलाका जलमग्न है। प्रसूता की सास व अन्य परिजन नाव की मदद से ढाई घाट मार्ग पहुंचे। जहां प्रसूता व नवजातों को नाव में बिठाकर सकुशल घर लेकर आए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

error: Content is protected !!