संवाददाता समाचार टाउन
स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्ति संदेश
तिरंगा हमारी शान है, भारत हमारी पहचान है।
15 अगस्त केवल एक तारीख नहीं, बल्कि उन वीर शहीदों के बलिदान को याद करने का दिन है, जिन्होंने देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। आज हम जिस आजाद हवा में सांस ले रहे हैं, उसके पीछे अनगिनत वीरों का संघर्ष और कुर्बानी है।

आइए, इस स्वतंत्रता दिवस पर हम सभी मिलकर देश की एकता, अखंडता और भाईचारे को मजबूत करने का संकल्प लें। जाति, धर्म और भाषा से ऊपर उठकर एक भारत, श्रेष्ठ भारत के निर्माण में अपना योगदान दें।
वतन से बढ़कर कुछ नहीं, तिरंगे से प्यारा कोई नहीं।
जय हिंद! 🇮🇳
वंदे मातरम्!

