Breaking
13 May 2026, Wed

Lucknow: मायावती की बड़ी कार्रवाई आकाश आनंद के ससुर अशोक सिद्धार्थ व उनके करीबी को किया पार्टी से निष्कासित

Lucknow (समाचार टाउन डेस्क)-
खबर राजधानी लखनऊ से है जहां मायावती ने बड़ी कार्रवाई की है मायावती ने अपने भतीजे आकाश आनंद के ससुर समेत उनके करीबी नेता को पार्टी से निष्कासित कर दिया। मायावती ने इन नेताओं पर कार्रवाई क्यों की इसको लेकर उन्होंने खुद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी दी है।

हाइलाइट्स-
-बसपा सुप्रीमो मायावती की बड़ी कार्रवाई

-अशोक सिद्धार्थ समेत उनके करीबी को किया पार्टी से निष्कासित
-भतीजे आकाश आनंद के ससुर है अशोक सिद्धार्थ
-मायावती ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर दी जानकारी

मायावती की बड़ी कार्रवाई
बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष व उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने अपने भतीजे आकाश आनंद के ससुर अशोक सिद्धार्थ व उनके करीबी पूर्व सांसद नितिन सिंह को पार्टी से निष्कासित कर दिया है मायावती ने दोनों को निष्कासित करने की वजह गुटबाजी व पार्टी विरोधी गतिविधि बताई है। अशोक सिद्धार्थ बसपा के कद्दावर नेता थे वहीं नितिन सिंह बसपा की ओर से दिल्ली हरियाणा व राजस्थान के प्रभारी भी रह चुके हैं। आपको बता दे की इस फैसले को दिल्ली विधानसभा चुनाव में हर के बाद पार्टी नेताओं को सख्त संदेश देने के रूप में देखा जा रहा है।

पार्टी के करीबी थे अशोक सिद्धार्थ
बहुजन समाज पार्टी के कद्दावर नेताओं में से अशोक सिद्धार्थ देखते आपको बता दे कि अशोक सिद्धार्थ के पिता बहुजन समाज पार्टी के संस्थापक काशीराम जी के करीबी रहे हैं। अशोक सिद्धार्थ ने कन्नौज के गुरसहायगंज सरकारी अस्पताल से इस्तीफा देकर बसपा ज्वाइन की थी। अशोक सिद्धार्थ ने 2 साल पहले अपनी बेटी प्रज्ञा की शादी मायावती के भतीजे अशोक सिद्धार्थ के साथ की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

error: Content is protected !!