Breaking
27 Jun 2026, Sat

नवीन मंडी में हुई किसानों की महापंचायत,कई मुद्दों पर की गई चर्चा।

संवाददाता समाचार टाउन

फर्रुखाबाद कायमगंज आज बुधवार को कायमगंज कंपिल बाईपास मार्ग स्थित नवीन मंडी समिति में भारतीय किसान यूनियन (लोक शक्ति) की राष्ट्रीय किसान महापंचायत का आयोजन किया गया।पंचायत में राष्ट्रीय अध्यक्ष मास्टर श्योराज सिंह भाटी,प्रदेश अध्यक्ष अनुराग गुप्ता लाल बेटा ने शिरकत की।

महापंचायत में राष्ट्रीय व प्रदेश स्तर के अन्य कई किसान नेता शामिल हुए। अपने संबोधन में राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि आज का किसान खाद को लेकर काफी परेशान है वहीं दूसरी तरफ बारिश की वजह से किसानों की फसले पूरी तरह से बर्बाद हो चुकी है उनका आरोप है कि प्रशासन मुख्यमंत्री तक किसानों की आवाज नहीं पहुंचने दे रहा है।

वही उनका कहना है की पूंजी पतियों व प्रशासन ने उनको मुख्यमंत्री नहीं बनाया है।उन्हें मुख्यमंत्री आम जनता व किस में अपना कीमती वोट देकर बनाया है। उन्होंने मुख्यमंत्री को अपील करते हुए कहा कि वह पिछले गरीब बंचितों की आवाज को सुने। विभिन्न मुददो को लेकर एक ज्ञापन भी एसडीएम अतुल कुमार सिंह को सौंपा गया।

महापंचायत के दौरान कानपुर मंडल अध्यक्ष सत्येंद्र अवस्थी, जिला अध्यक्ष अली कायम ,श्याम सिंह राजपूत, छत्रपाल ,जमील अहमद, पवन सक्सेना लाला भाई, सुनील कुमार शुक्ला, सुभाष चंद्र मिश्रा, डॉक्टर बब्लेश सिंह राठौड़ हासिम अली, फिरोज मलिक, देव कुमार, हर्षित गुप्ता, अर्पित चौहान, अरुण पाल, मुनेश श्रीवास्तव , प्रभीत कुमार समेत सैकड़ो की संख्या में किसान मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

error: Content is protected !!