Breaking
28 Sep 2026, Mon

2027 में अखिलेश जी को मुख्यमंत्री बनाना ही हमारा पहला उद्देश्य है:-मंजुल मिश्रा।

संवाददाता समाचार टाउन

फर्रुखाबाद आज समाजवादी पार्टी फर्रुखाबाद के जिला कार्यालय में समाजवादी लोहिया वाहिनी के नव मनोनीत महानगर अध्यक्ष मंजुल मिश्रा का भव्य स्वागत किया गया, जिलाध्यक्ष श्री चंद्रपाल सिंह यादव, प्रदेश सचिव सर्वेश अम्बेडकर, जिला महासचिव इलियास मंसूरी, जिला उपाध्यक्ष पुष्पेंद्र यादव, डॉ0 रामकृष्ण राजपूत आदि वरिष्ठ नेताओं ने फूल मालाएं पहनाकर स्वागत किया।

इस दौरान जिलाध्यक्ष श्री चंद्रपाल सिंह यादव ने कहा कि मंजुल मिश्रा वरिष्ठ नेता श्री मनमोहन मिश्रा के नाती हैं, हमारी पार्टी से तीसरी पीढ़ी तक लोगों का जुड़ाव और लगाव बताता है कि हमारे नेता पर इतना भरोसा करते हैं जो तीसरी पीढ़ी तक कायम रहता है।

इस दौरान मौजूद सभी नेताओं ने भी बधाई देते हुए शुभकामनाएं दीं।

इस मौके पर मंजुल मिश्रा ने कहा कि हमारा पहला उद्देश्य है कि नेताजी का पैगाम लेकर जनता तक पहुंचेंगे और 2027 में मा0 अखिलेश जी को मुख्यमंत्री बनाना है।इस दौरान बड़ी संख्या में पदाधिकारी,कार्यकर्ता,मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

error: Content is protected !!