Breaking
13 Aug 2026, Thu

समाधान दिवस में 76 शिकायती पत्रों में सिर्फ एक शिकायत का हुआ मौके पर निस्तारण।

संवाददाता समाचार टाउन

कायमगंज फर्रुखाबाद

तहसील परिसर में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन एडीएम अरुण कुमार सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ।

हमीरपुर लालबाग गांव निवासी समीम खान ने शिकायत की कि उनका सोलर प्लांट छह माह पहले लगाया गया था, लेकिन बिजली विभाग ने अभी तक कनेक्शन नहीं दिया है, जिससे उन्हें किसी प्रकार का लाभ नहीं मिल पा रहा है। इंदिरा नगर निवासी रेनू ने बताया कि बिजली विभाग ने उनके घर की दीवार पर डीपी लगा दी है। कई बार हटाने के लिए निवेदन करने के बावजूद विभाग ने कोई कार्रवाई नहीं की, जिससे उन्हें जान माल का खतरा बना हुआ है।

वहीं ग्राम मुडौल के नारद सहित कई ग्रामीणों ने शिकायत की कि उनके घरों से निकलने वाले पानी का निकास कुछ लोगों ने रोक दिया है। पानी खोलने की बात कहने पर विवाद खड़ा कर दिया जाता है।

 

समाधान दिवस में बिजली, राजस्व और पुलिस विभाग से संबंधित कई शिकायतें दर्ज की गईं। एडीएम ने अधिकारियों को सभी मामलों का न्यायोचित निस्तारण करने के निर्देश दिए। कुल 76 शिकायतें दर्ज हुईं, जिनमें से केवल एक शिकायत का मौके पर निस्तारण किया गया। समाधान दिवस में उप जिलाधिकारी अतुल कुमार सिंह, सीओ राजेश कुमार द्विवेदी, तहसीलदार विक्रम सिंह चाहर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं उनके प्रतिनिधि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

error: Content is protected !!