संवाददाता समाचार टाउन
पार्षद पति व उनके साथियों पर लगाए गंभीर आरोप, पुलिस अधिकारियों ने जांच का दिया आश्वासन
अलीगढ़:आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ने आरोप लगाते हुए कहा है कि प्रार्थनी गुलफशा पुत्री अब्दुल हमीद निवासी गली नम्बर 3 जीवनगढ़ थाना क्वार्सी जिला अलीगढ़ की रहने वाली है।महिला ने आरोप लगाते हुए कहा कि मैं गली नम्बर 5 जीवनगढ़ में आंगनवाड़ी केंद्र कोड संख्या 111 में चला रही हूं।रास्ते में आने जाने के दौरान बार्ड 88 की पार्षद तबस्सुम के पति सद्दाम अशरफी और उनके साथियों द्वारा कथित तौर पर आपत्तिजनक टिप्पणियां किए जाने का मामला सामने आया है। मामले को लेकर महिला ने पुलिस अधिकारियों से शिकायत कर पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर आरोपितों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की मांग की है।
शिकायत में महिला ने आरोप लगाया है कि वह अपने विभागीय कार्य के सिलसिले में क्षेत्र में आती-जाती हैं। इसी दौरान पार्षद पति और उनके साथियों की ओर से कथित तौर पर उनके प्रति आपत्तिजनक टिप्पणियां की जाती हैं। महिला का कहना है कि इस तरह की टिप्पणियों से उन्हें मानसिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और वह स्वयं को असहज महसूस कर रही हैं।
शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि मामले को लेकर उन्होंने कई बार संबंधित लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन स्थिति में अपेक्षित सुधार नहीं हुआ। जीवनगढ़ निवासी अधिवक्ता फरीन अंसारी ने भी पार्षद पति को कई बार समझाने की बात कही है।
महिला ने पूरे मामले की जांच कर सच्चाई सामने लाने तथा दोषी पाए जाने वाले लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई किए जाने की मांग की है। शिकायत में लगाए गए आरोपों के बाद मामला पुलिस अधिकारियों के संज्ञान में पहुंच गया है।
एसएसपी नीरज जादौन ने शिकायत को गंभीरता से लेते हुए मामले की जांच कराने तथा जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आवश्यक कार्रवाई किए जाने का आश्वासन दिया है। अब पुलिस की जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि शिकायत में लगाए गए आरोपों में कितनी सच्चाई है और मामले में आगे क्या कार्रवाई होती है।

