Breaking
18 Apr 2026, Sat

कायमगंज में हुई अलग अलग घटनाओं के सम्बन्ध में पूरी खबरे संक्षिप्त में यहां पड़े।

संवाददाता समाचार टाउन

महिला को जहरीले सांप ने डसा हालत गंभीर

जनपद एटा के थाना अलीगंज के गांव डुनलई निवासी गुड्डी देवी को जहरीले सांप ने काट लिया। गंभीर हालत में परिजन सीएचसी लाये। जहां उसका इलाज हुआ।

ऊंचाई से गिरकर महिला गंभीर घायल।

क्षेत्र के गांव कुबेरपुर निवासी शकुंतला ऊंचाई से गिरकर गंभीर घायल हो गई। धमाके की आवाज सुन परिजन उधर दौड़े और गंभीर हालत में सीएचसी लाये। जहां उसका इलाज हुआ।

हादसों में पांच घायल दो की हालत गंभीर।

क्षेत्र के गांव रामनगर निवासी अंशुल, जनपद कासगंज के ढलाना निवासी ज्ञान सिंह का 14 वर्षीय पुत्र रवि व युवक धर्मेंद्र एवं कम्पिल क्षेत्र के गांव अकबरपुर निवासी राम अवतार की 6 वर्षीय पुत्री कृति व नगर से सटे गांव प्रेमनगर निवासी अरमान घायल हो गए आसपास के लोगों व 108 एंबुलेंस की सहायता से घायलों को सीएचसी भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक इलाज के बाद धर्मेंद्र व अरमान की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टर ने उन्हें लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया।

दो लोगों ने पिया ज़हर, दोनों की हालत गंभीर।

अलग-अलग स्थानो पर
कम्पिल नगर के एक युवक व कम्पिल के क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने संदिग्ध हालात में कीटनाशक पदार्थ पी लिया। उल्टियां होने पर परिजनों को जानकारी हुई। गंभीर हालत में परिजन सीएचसी लाये। जहां प्राथमिक इलाज के बाद दोनों की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टर ने लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया।

महिला की बिगड़ी हालत मौत पर मचा कोहराम।

कम्पिल क्षेत्र के गांव कमरुद्दीन नगर निवासी 40 साल की प्रेमवती की अचानक हालत बिगड़ गई। यह देख परिजन घबरा गए। परिजन सीएचसी लाये। जहां डॉक्टर जितेंद्र बहादुर सिंह ने उसे मृत घोषित कर दिया। महिला की मौत की खबर सुनते ही कोहराम मच गया। परिजन उनका शव घर ले गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

error: Content is protected !!