संवाददाता समाचार टाउन
कायमगंज:तहसील सभागार में संपूर्ण समाधान की अध्यक्षता सीडीओ विनोद कुमार गौड़ ने की। इस दौरान क्षेत्रीय विधायक डॉक्टर सुरभि भी फरियादियों से रूबरू हुई। फरियादियों में अचरिया वाकरपुर निवासी विनय ने फरियाद की दबंगों ने उसके खेत की मेड़ तोड़कर अपने खेत में मिला ली है। कई बार प्रार्थना पत्र दिया लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। कार्रवाई की जाए।

कंपिल क्षेत्र के गांव पुरौरी निवासी आशा देवी ने प्रार्थना पत्र दिया और कहा एक महिला लेखपाल हर कार्य के रुपए मांगती है। और कई वर्षों से एक ही तहसील में कार्यरत है। कार्रवाई की जाए। सिनौली गांव के राजकुमार ने अपनी जमीन पर कब्जा करने वालों की शिकायत की। कंपिल के बिल्सडी गांव निवासी विपिन कुमार ने उसकी जमीन पर कब्जा करने वालों की शिकायत की।

क्षेत्र के गांव पुरौरी निवासी विजय कुमार द्विवेदी ने कानूनगो पर गलत आख्या लगाने की शिकायत की, जिस पर सीडीओ ने जांच के निर्देश दिए। इस दौरान 104 शिकायती पत्र आए जिसमें से 8 का मौके पर निस्तारण किया गया।
इस मौके कर डीडीओ एसके तिवारी,एसडीएम अतुल कुमार सिंह, तहसीलदार विक्रम सिंह चाहर, सीओ राजेश कुमार द्विवेदी, नायब तहसीलदार अनवर हुसैन, नायब तहसीलदार हर्षित समेत अन्य विभागों के अधिकारी व उनके प्रतिनिधि मौजूद रहे।

