Breaking
27 Jun 2026, Sat

संवाददाता समाचार टाउन

कंपिल थाना क्षेत्र के समाउदीनपुर गांव के पास शुक्रवार शाम दो बाइकों की जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में दोनों बाइकों के सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस ने दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया गया।

कंपिल निवासी धर्मेंद्र बिल्सड में अपनी क्लिनिक चलाते हैं, काम निपटाकर बाइक से घर लौट रहे थे। तभी समाउद्दीनपुर गांव के पास सामने से आ रही एक अन्य बाइक से उनकी जोरदार भिड़ंत हो गई।

दूसरी बाइक पर अरमान निवासी प्रेमनगर सवार था। अरमान की मां मुन्नी देवी ने बताया कि वह परिवार के साथ बल्लूपुर गांव में मजदूरी करने गई थीं। अरमान उनसे मिलने के लिए ही बाइक से घर से निकला था, लेकिन रास्ते में ही हादसे का शिकार हो गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवक सड़क पर गिरकर तड़पने लगे। मौके पर मौजूद लगों ने तुरंत एंबुलेंस को सूचना दी।

सीएचसी में तैनात डॉक्टर विपिन कुमार ने बताया कि दोनों युवकों को गंभीर चोटें आई हैं। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी नाजुक स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए लोहिया अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है।घटना की जानकारी मिलते ही घायलों के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

error: Content is protected !!