Breaking
28 Jun 2026, Sun

DM डॉ. अंकुर लाठर ने चलने में असमर्थ बुजुर्ग महिला की कार्यालय से बाहर निकल कर तत्काल शिकायत का किया समाधान।

संवाददाता समाचार टाउन

फर्रुखाबाद की नई DM डॉ. अंकुर लाठर ने कार्यालय से बाहर निकलकर सुनी बेसहारा बुजुर्ग की पुकार,तत्काल शिकायत का किया समाधान

जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर ने आज अपने कार्य व्यवहार से न केवल प्रशासनिक शुचिता का परिचय दिया, बल्कि मानवता की एक ऐसी मिसाल पेश की जिसकी हर तरफ चर्चा हो रही है।जिलाधिकारी की लोग प्रशंसा करते नहीं थक रही हैं।

कमालगंज क्षेत्र के ग्राम चंदरपुर की निवासी एक वृद्ध महिला, रामदुलारी, अपनी फरियाद लेकर कलेक्ट्रेट पहुँची थीं।चलने में पूरी तरह असमर्थ रामदुलारी किसी तरह जिलाधिकारी कार्यालय तक पहुँची थीं।

बुजुर्ग महिला की कार्यालय से बाहर निकल कर फरियाद सुनती डीएम 

कार्यालय से बाहर निकलकर सुनी समस्या:

जैसे ही जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर को कार्यालय के बाहर एक असहाय बुजुर्ग महिला की मौजूदगी की सूचना मिली, उन्होंने प्रोटोकॉल की परवाह न करते हुए खुद बाहर आकर महिला से मुलाकात की। जिलाधिकारी ने बुजुर्ग महिला की समस्या को बड़े ही धैर्य के साथ सुना।

तत्काल समाधान और नई व्हीलचेयर देकर किया समस्या का निस्तारण:

वृद्ध महिला की दयनीय स्थिति और उनकी टूटी हुई व्हीलचेयर को देख जिलाधिकारी ने बिना देरी किए अधिकारियों को निर्देशित किया और मौके पर ही बुजुर्ग महिला को नई व्हीलचेयर उपलब्ध कराई। साथ ही उन्होंने संबंधित खंड विकास अधिकारी को निर्देशित किया की वृद्ध महिला की वृद्धावस्था पेंशन,प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास की भी व्यवस्था सुनिश्चित कराई जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

error: Content is protected !!