संवाददाता समाचार टाउन
कायमगंज/फर्रुखाबाद:थाना कम्पिल क्षेत्र के गांव पट्टी मदारी सुमित पुत्र भजन लाला ने घर आए साड़ू पर जान से मारने की नियत से 12 बोर के तमंचे से फायर झोंक दिया।
आलोक पुत्र अमर सिंह निवासी गऊटोला हमीरपुर खास कोतवाली कायमगंज व उसका साला अवनीश पुत्र रामशकर नवादा गोटिया थाना काठ जनपद शाहजहांपुर अपनी बुआ की लड़की रविशा पुत्री मिस्री लाल चिल्सरा थाना शमशाबाद की शादी सुमित के साथ हुई थी वह आए दिन मारपीट करता था शनिवार के दिन भी सुमित ने अपनी पत्नी के रविशा के गाली गलौज व मारपीट की थी जिसके चलते उसने अपने परिजनों को इसकी जानकारी थी।और कहा कि आप लोग कल आ जाओ और समझौता करो या यहां आ कर बात करो।

जब आज अवनीश,रामशंकर व आलोक बहन रविशा के यहां पहुंचे।तो जब उन्होंने रोज़ रोज़ के झगड़े के सम्बन्ध में जानकारी करने की कोशिश की।बातचीत के दौरान ही सुमित को को गुस्सा आ गया और सुमित ने गेट बंद कर कहा कि तुम लोग मुझे मारने के लिए आए हो तुम मारोगे मुझे या मैं तुम को मार दूं।और उसने सीढ़ियों के नीचे रखे 12 बोर के देसी तमंचे से रिश्ते में लगने वाले साडू के ऊपर आलोक ने जान से मारने की नियत से फायर कर दिया।

जिससे उसके जिस्म के कुछ हिस्सों से खून आने लगा और चीख पुकार मच गई।सूचना पर तत्काल पुलिस भी मौके पर जा पहुंची और घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कायमगंज में भर्ती कराया।जहां ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर के द्वारा सुमित का इलाज किया जा रहा था
जब इस संबंध में थाना प्रभारी नितिन चौधरी से सीयूजी नंबर पर संपर्क करने को कोशिश की तो उन्होंने ने कॉल नहीं उठाई।

