Breaking
28 Nov 2026, Sat

रविवार को कायमगंज में छाएगा बिजली संकट, छह घंटे गुल रहेगी बिजली; सुबह 10 से शाम 4 बजे तक सभी फीडरों की आपूर्ति रहेगी बंद।

संवाददाता समाचार टाउन 

जर्जर बिजली पोल और तार बदलने के लिए विभाग कराएगा कार्य, शहर के हजारों उपभोक्ताओं को उठानी पड़ सकती है परेशानी

 

कायमगंज/फर्रुखाबाद:कायमगंज नगर के बिजली उपभोक्ताओं को रविवार को छह घंटे तक बिजली संकट का सामना करना पड़ेगा। विद्युत विभाग की ओर से 33 केवी बिजली लाइन पर जर्जर पोल और पुराने तार बदलने का कार्य कराया जाएगा। इसके चलते रविवार सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक कायमगंज शहर विद्युत उपकेंद्र से जुड़े सभी फीडरों की बिजली आपूर्ति पूरी तरह बाधित रहेगी।

जानकारी के अनुसार 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र कायमगंज शहर के अंतर्गत 33 केवी लाइन पर जर्जर हो चुके बिजली के पोल और तारों को बदलने की तैयारी की गई है। यह कार्य कार्यदायी एजेंसी द्वारा कराया जाएगा। सुरक्षा और कार्य को सुचारु रूप से पूरा करने के लिए विभाग ने निर्धारित समय के दौरान बिजली आपूर्ति बंद रखने का निर्णय लिया है।

रविवार का दिन होने के कारण बिजली कटौती से घरेलू उपभोक्ताओं के साथ ही दुकानदारों, व्यापारियों और छोटे कारोबारियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। छह घंटे तक बिजली आपूर्ति ठप रहने से पेयजल व्यवस्था, घरेलू कामकाज और बिजली से संचालित होने वाले व्यवसाय भी प्रभावित होने की आशंका है।

विद्युत विभाग के अनुसार निर्धारित समय सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक सभी संबंधित फीडरों की आपूर्ति बाधित रहेगी। विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि बिजली कटौती को ध्यान में रखते हुए पानी का पर्याप्त इंतजाम कर लें और अपने जरूरी कार्य पहले ही निपटा लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

error: Content is protected !!