संवाददाता समाचार टाउन
फर्रुखाबाद:जनपद में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक फतेहगढ़ आरती सिंह ने शुक्रवार 27 नवंबर को तीन निरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। जारी स्थानांतरण सूची के अनुसार निरीक्षक भूपेन्द्र कुमार राठी को पुलिस लाइन से प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कायमगंज की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
वहीं निरीक्षक विनेश कुमार सिंह को पुलिस लाइन से कोतवाली फतेहगढ़ तथा निरीक्षक सत्य प्रकाश को पुलिस लाइन से थाना अमृतपुर भेजा गया है।
पुलिस अधीक्षक द्वारा किए गए इन तबादलों के बाद कायमगंज कोतवाली की जिम्मेदारी अब भूपेन्द्र कुमार राठी संभालेंगे। उनके कार्यभार ग्रहण करने के साथ ही क्षेत्र की कानून व्यवस्था और पुलिसिंग की जिम्मेदारी उनके कंधों पर होगी।

