संवाददाता समाचार टाउन
कंपिल/फर्रुखाबाद:नगर पंचायत कंपिल में तीन नामित सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।
मंगलवार शाम को पंचायत के टंकी प्रांगण में उपजिलाधिकारी अतुल कुमार सिंह ने नामित सदस्यों में मोनिका, आलोक राजपूत और अवधेश को संविधान के प्रति निष्ठा और कर्तव्य पालन की शपथ दिलाई। इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष राजवती यादव ने नए सदस्यों का स्वागत किया और नगर के विकास कार्यों में पूर्ण सहयोग करने की बात कही। उन्होंने बताया कि शासन से प्राप्त धनराशि से नगर में विकास कार्य लगातार जारी हैं और सभी सभासदों के साथ मिलकर प्रत्येक वार्ड में सर्वांगीण विकास सुनिश्चित करने के लिए वे प्रतिबद्ध हैं।कार्यक्रम का संचालन अधिशासी अधिकारी अवनीश कुमार यादव ने किया।
इस अवसर पर कायमगंज नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन सुनील चक, ब्लॉक प्रमुख पति अरुण दुबे, वरिष्ठ भाजपा नेता नंदराम शाक्य, निशांत गुप्ता, संदेश राजपूत, निर्मल कश्यप, रामेत वर्मा, किशनु चतुर्वेदी, सत्यवर्धन सिंह, लालन मिश्रा, स्वदेश राजपूत, रामानंद मिश्रा, शिव शंकर दीक्षित, महेश शाक्य सहित कई लोग मौजूद रहे।

