Breaking
3 Jun 2026, Wed

ढाबे में घुसकर होटल मालिक पर डंडो और सरियों से हमला, गंभीर मुकदमा दर्ज।

संवाददाता समाचार टाउन

-दमदमा के पास की है घटना, हमलावर तीन भाइयों के खिलाफ मुकदमा दर्ज, तलाश में जुटी पुलिस

कायमगंज/फर्रुखाबाद:दिल्ली रोड पर एक ढाबे में घुसकर होटल मालिक पर तीन हमलावर भाइयों ने लाठी डंडों और सरियों से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया और जानमाल की धमकी देकर भाग गए। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई जिस पर पुलिस घायल ढाबा मालिक को अस्पताल ले गई। जिसे प्राथमिक इलाज के बाद लोहिया रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है।

कोतवाली क्षेत्र के दमदमा गांव निवासी अब्दुल अजीम खान दमदमा के समीप अपने होटल पुराना राज दरबार फैमिली ढाबा पर सोमवार दोपहर बैठा था। आरोप है कि इसी दौरान कलाखेल मोहल्ला निवासी असफर खान, शानू और कैफ अहमद खान बाइक से होटल के अंदर आ गए। आरोपितों ने आते ही गाली-गलौज शुरू कर दी और जान से मारने की नीयत से डंडों व सरिया से हमला कर दिया। मारपीट में वह गंभीर रूप से घायल हो गया शोर-शराबा होने पर आसपास के लोग मौके की ओर दौड़े, जिसके बाद हमलवार जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए।

घटना के बाद पीड़ित ने कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस हमलावरों की तलाश में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

error: Content is protected !!