Breaking
4 Jun 2026, Thu

तेज रफ्तार ई रिक्शा सीपी तिराहे पर पलटा,हालत गंभीर होने पर किया रेफर।

संवाददाता समाचार टाउन

कायमगंज/फर्रुखाबाद:गल्ला मंडी चौराहे से करीब आधा दर्जन सवारियां लेकर कम्पिल जा रहा एक ई-रिक्शा गुरुवार को कंपिल रोड स्थित सीपी तिराहे के पास अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और ईरिक्शे में फंसी सवारियों को बाहर निकाला।

फोटो परिचय अस्पताल में घायल राजेंद्र

हादसे में ईरिक्शा चालक पप्पू तथा सवार राजेंद्र निवासीगण भीमनगर, कम्पिल गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस की मदद से दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल राजेंद्र ने बताया कि चालक ईरिक्शा तेज रफ्तार से चला रहा था। उसे कई बार धीरे चलाने के लिए कहा गया, लेकिन उसने बात नहीं मानी। सीपी तिराहे के पास पहुंचते ही वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद राजेंद्र की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे लोहिया अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं ईरिक्शा में सवार अन्य यात्री बाल-बाल बच गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

error: Content is protected !!