Breaking
4 Jun 2026, Thu

कायमगंज क्षेत्र में अलग अलग घटनाओं की खबरे संक्षिप्त में यहां पड़े।

संवाददाता समाचार टाउन

हादसे में युवक गंभीर घायल, हालत गंभीर।

जनपद एटा का थाना अलीगंज के गांव चमन नगरिया निवासी विजयपाल हादसे में गंभीर घायल हो गया। आसपास के लोगों व 108 एंबुलेंस की सहायता से उसे सीएचसी भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक इलाज के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टर ने उसे लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया।

ऊंचाई से गिरकर वृद्ध गंभीर घायल। 

नगर के मोहल्ला नई बस्ती निवासी वृद्ध रामवीर चंद्र ऊंचाई से गिरकर गंभीर घायल हो गए। धमाके की आवाज सुन परिजन उधर दौड़े और गंभीर हालत में सीएचसी लाये। जहां प्राथमिक इलाज के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टर ने लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया।

अधेड़ महिला की बिगड़ी हालत मौत,मचा कोहराम।

क्षेत्र के गांव कटरा रहमत खा निवासी विमला देवी पत्नी श्यामू चरन की अचानक हालत बिगड़ गई। परिजन सीएचसी लाये। जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजन उनका शव घर ले गए जहां अधेड़ महिला का शव देख कोहरा मच गया।

महिला ने पिया जहर हालत गंभीर।

क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने संदिग्ध हालात में कीटनाशक पदार्थ पी लिया। उल्टियां होने पर परिजनों को जानकारी हुई। गंभीर हालत में परिजन उसे सीएचसी लाये। जहां प्राथमिक इलाज के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टर ने उसे लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

error: Content is protected !!