Breaking
26 Sep 2026, Sat

हज़रत बाबा जूही शाह के 68वें सालाना उर्स में मीलाद शरीफ के बाद आयोजित हुआ।

संवाददाता समाचार टाउन

कायमगंज/फर्रुखाबाद :हज़रत बाबा जूही शाह के आस्ताने पर चल रहे 68वें सालाना उर्स के अवसर पर गुरुवार रात बाद नमाज-ए-ईशा मीलाद शरीफ के बाद तकरीर का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न स्थानों से आए उलेमाओं ने सूफी संतों की शिक्षाओं, औलिया-ए-किराम के जीवन और बाबा जूही शाह की करामातों पर प्रकाश डाला।

जौनपुर की बड़ी खानकाह से आए पीर-ए-तरीकत एवं सज्जादानशीन मौलाना नौशाद अली ने औलिया और सूफी संतों की शिक्षाओं पर विस्तार से खिताब किया। वहीं मुफ्ती नूरुद्दीन और मौलाना यासिर कादरी ने बाबा जूही शाह की करामातों का वर्णन किया। मौलाना इमामुद्दीन ने बाबा जूही शाह के जीवन चरित्र पर प्रकाश डालते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने की अपील की। आस्ताने के सज्जादानशीन मुशीर अहमद कादरी ने सभी जायरीनों का स्वागत किया और उर्स में शामिल होने पर उनका आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर जमीर अहमद, धनेश गौड़, सनी बॉथम, मौलाना इमामुद्दीन, मौलाना गुलाब हसन, हाफिज रिफत, तमहीद अहमद, तौहीद अहमद, मुन्नालाल, अमरेश गंगवार, मुकीम जूही, अमीर जूही, नोमान जूही, मोमिन जूही, जुबैर, आसिफ मंसूरी, सलमान, बिलाल सिद्दीकी, लाल मियां, सुहेल खान, फरजान अहमद, सैयद रशीद अली, बहार मियां शायर, हाफिज आजम, हाफिज कुद्दूस, मसूद खान सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं जायरीन मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

error: Content is protected !!