Breaking
18 Aug 2026, Tue

पड़ोसियों में मारपीट, दोनों पक्षों ने दर्ज कराए क्रॉस मुकदमे।

संवाददाता समाचार टाउन

-कुबेरपुर गांव की है घटना, घर में घुसकर मारपीट व गाली-गलौज के आरोप 

कायमगंज/फर्रुखाबाद:कुबेरपुर गांव में पड़ोसियों के बीच हुए विवाद में दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर घर में घुसकर मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर क्रॉस मुकदमे दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

कोतवाली क्षेत्र के कुबेरपुर गांव निवासी एक पक्ष की शबाना ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि 27 जून की शाम करीब आठ बजे वह घर के बाहर से पानी भरकर जा रही थी। तभी गांव के नहींम, फहीम, दानिश और जुनैद गाली-गलौज करते हुए उसके घर में घुस आए। आरोप है कि आरोपितों ने लाठी, डंडे, सरिया व ईंट-पत्थरों से मारपीट कर उसे घायल कर दिया तथा जान से मारने की धमकी दी।

वहीं दूसरे पक्ष के दानिश ने दी गई तहरीर में आरोप लगाया कि उसी दिन पड़ोस के फरमान, शबलू, अमान और आसीम ने बिना किसी बात के उसके और उसकी मां खुर्शीदा के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर मारपीट कर घायल कर दिया तथा जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर क्रॉस मुकदमे दर्ज कर लिए हैं। कोतवाली पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

error: Content is protected !!