Breaking
19 Jun 2026, Fri

कायमगंज के गल्ला आढती की नोएडा में गोली मारकर हत्या परिवार में शोक की लहर व्यापारियों ने बंद की दुकानें।

संवाददाता समाचार टाउन

-आरोपियों की गिरफ्तारी कर कड़ी कार्रवाई की उठाई मांग, सूचना मिलते ही परिजनों में मचा कोहराम

कायमगंज/फर्रुखाबाद:ग्रेटर नोएडा में गुरुवार देर शाम कायमगंज निवासी गल्ला आढ़ती एवं कारोबारी जीवन किशोर यादव की गोली मारकर हत्या करने के मामले में सूचना मिलते ही कायमगंज में उनके परिवार और व्यापारिक समुदाय में शोक की लहर दौड़ गई। परिजन तत्काल नोएडा के लिए रवाना हो गए। वहीं, घटना के विरोध में शुक्रवार को कायमगंज के गल्ला व्यापारियों ने बाजार बंद रखा और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।

फोटो परिचय मृतक जीवन किशोर यादव का फाइल फोटो

जीवन किशोर यादव मूल रूप से कोतवाली क्षेत्र के गांव सलेमपुर दूंदेमई के रहने वाले थे। वे कस्बे के बाईपास पर अपने भाइयों मुन्नालाल, देवकी नंदन और रामकिशोर के साथ निवास करते थे। करीब दस वर्ष पहले वह अपने परिवार के साथ ग्रेटर नोएडा के बादलपुर थाना क्षेत्र में बस गए थे। वहां वे प्रॉपर्टी डीलिंग और ट्रांसपोर्ट कारोबार से जुड़े हुए थे।

परिजनों के अनुसार जीवन किशोर यादव बुधवार को ही कायमगंज से वापस नोएडा लौटे थे। गुरुवार शाम उनकी गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना की सूचना मिलते ही उनके बाईपास स्थित आवास पर रिश्तेदारों, परिचितों और व्यापारियों की भीड़ जुट गई। परिवार में कोहराम मच गया। व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष उमेश गुप्ता ने घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए तीखी निंदा की। व्यापारी नेता ने बताया अनाज कमेटी के अध्यक्ष रजनेश यादव के चाचा जीवन किशोर यादव थे और लंबे समय से व्यापार से जुड़े थे।

फोटो परिचय घर के बाहर बैठे व्यापारी व नाते रिश्तेदार

व्यापारियों ने शासन-प्रशासन से घटना में शामिल आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी और कठोर दंड की मांग की है। जीवन किशोर की मौत की सूचना कर व्यापारी बालक राम यादव, कमलेश गुप्ता, पिंटू गुप्ता, पिंटू राठौर, आलोक गुप्ता, महेंद्र पाल शाक्य, प्रवीण यादव, अनिल शाक्य, रामशंकर बाथम, कैलाश चंद्र राठौर, मनोज कुमार गुप्ता, दिनेश बाथम तथा अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे।

इनसेट:

चार साल पहले बेटे की सड़क हादसे में हुई थी मौत।

जीवन किशोर यादव के परिवार पर पहले भी दुखों का पहाड़ टूट चुका था। करीब चार वर्ष पूर्व उनके 22 वर्षीय पुत्र सनोज कुमार की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। इस हादसे से परिवार अभी पूरी तरह उबर भी नहीं पाया था कि अब जीवन किशोर यादव की हत्या ने परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया। उनके परिवार में पत्नी आशा देवी, बेटियां अंजली और कंचन तथा दो वर्ष पूर्व गोद लिया गया एक मासूम बच्चा है। एक बेटी की शादी हो चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

error: Content is protected !!