Breaking
20 Apr 2026, Mon

संदिग्ध परिस्थितियों में इकलहरा में झोपड़ी में लगी भीषण आग, अनाज व भूसा जलकर हुआ खाक

संवाददाता समाचार टाउन

शादी समारोह में गए थे भाई, ग्रामीणों ने मवेशियों को सुरक्षित निकाला

कंपिल क्षेत्र के इकलहरा गांव में सोमवार दोपहर राजबहादुर और कालीचरन सगे भाइयों की झोपड़ी में संदिग्ध परिस्थितियों में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और पूरी झोपड़ी को अपनी चपेट में ले लिया। बताया गया कि दोनों भाई एक शादी समारोह में शामिल होने गए हुए थे। उनकी अनुपस्थिति में दोपहर में झोपड़ी से धुआं और आग की लपटें उठती देख ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने तुरंत समर्सिबल और हैंडपंपों से पानी भरकर आग बुझाने का प्रयास शुरू किया।

करीब आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। तब तक झोपड़ी का लगभग 40 फीसदी हिस्सा जलकर खाक हो चुका था। अंदर रखा भूसा और अनाज भी पूरी तरह जल गया। ग्रामीणों ने समय रहते झोपड़ी के पास बंधे मवेशियों को भी सुरक्षित हटा दिया, जिससे वे आग की चपेट में आने से बच गए। ग्रामीण मनवेश और रिंकू ने बताया कि आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है, जिससे घटना को लेकर संदेह बना हुआ है।

ग्रामीणों द्वारा झोपड़ी मालिक राजबहादुर को भी फोन द्वारा सूचना दे दी गई है ।बताया गया की झोपड़ी में केवल भूसा और अनाज ही भंडारण कर रखा गया था यदि समय रहते ग्रामीण एकजुट होकर आग बुझाने का प्रयास न करते, तो यह आग आसपास की अन्य झोपड़ियों को भी अपनी चपेट में ले सकती थी और बड़ा हादसा हो सकता था। फिलहाल प्रशासन से आग के कारणों की जांच और पीड़ितों को सहायता दिलाने की मांग की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

error: Content is protected !!