Breaking
20 Apr 2026, Mon

संवाददाता समाचार टाउन

-रूटौल गांव की है मृतका, बीते माह रुपयों के लेनदेन में हुआ था आरोपित से विवाद, भेजा जा चुका था जेल

कोतवाली कायमगंज क्षेत्र के रूटौल गांव में बीते माह जानलेवा हमले का शिकार हुई घायल महिला रेखा ने रविवार देर रात दम तोड़ दिया। महिला की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।

मार्च में रूटौल गांव निवासी मनोज ने पुलिस को तहरीर दी थी कि आरोपित महेश ने उसकी पत्नी रेखा को जान से मारने की नीयत से टकोरे से हमला किया था। इस हमले में रेखा के चेहरे, कंधे और शरीर पर गंभीर चोटें आई थीं। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए बीएनएस की धारा में जानलेवा हमले में मुकदमा दर्ज किया था। उसके बाद पुलिस ने आरोपित महेश को गिरफ्तार कर लिया था। उसके पास से हमले में प्रयुक्त टकोरा बरामद किया था। पुलिस पूछताछ में महेश ने बताया था कि वह और पीड़िता रेखा एक ही तंबाकू गोदाम में काम करते थे।

फोटो परिचय गुमसुम खड़े परिजन, लगी भीड़

महेश के अनुसार, उनके बीच पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा था। 23 मार्च की सुबह जब रेखा काम पर जा रही थी, तब रास्ते में कैसर खां के अड्डे के पास महेश ने घात लगाकर उस पर टकोरे से हमला कर दिया था। आरोपित ने बताया कि पुलिस के डर से वह सरेंडर करने की फिराक में था, तभी पुलिस ने पकड़ लिया था और आरोपित को जेल भेज दिया है। पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचा। जहां परिवार में कोहराम मच गया। इसके बाद अंतिम संस्कार किया गया। मौत पर मृतका की बेटी काजल, कोमल, संध्या, बेटा निखिल का रो-रो कर बुरा हाल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

error: Content is protected !!