Breaking
12 Aug 2026, Wed

भाजपा पदाधिकारियों ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा, बाइक रैली में दिखा देशभक्ति का जोश।

संवाददाता समाचार टाउन 

कायमगंज/फर्रुखाबाद:देशभक्ति की भावना को मजबूत करने और लोगों में राष्ट्रप्रेम का संदेश देने के उद्देश्य से बुधवार को भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य तिरंगा यात्रा बाइक रैली का आयोजन किया गया। तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता बाइक पर सवार होकर हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर शामिल हुए।
बाइक रैली निर्धारित मार्गों सलेमपुर टिलिया, गौटोला,बड़ा बाज़ार मऊ राशिदाबाद, चौक ,सैदपुर,कटरा रहमत खां से अताईपुर से होकर गुजरी।इस यात्रा का समापन अताईपुर स्थित शिव मंदिर पर जाकर हुआ।इस दौरान कार्यकर्ताओं ने देशभक्ति के नारे लगाते हुए लोगों को राष्ट्रीय एकता, अखंडता और देश के प्रति समर्पण का संदेश दिया।

सड़कों पर बड़ी संख्या में लहराते तिरंगे और देशभक्ति के नारों से माहौल पूरी तरह राष्ट्रभक्ति से सराबोर नजर आया।
भाजपा पदाधिकारियों ने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। तिरंगा यात्रा का उद्देश्य लोगों के बीच देश प्रेम की भावना को और मजबूत करना तथा युवाओं को राष्ट्रहित के लिए प्रेरित करना है।
यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिसकर्मी भी तैनात रहे। कार्यक्रम के समापन पर कार्यकर्ताओं ने राष्ट्र की एकता और अखंडता बनाए रखने का संकल्प लिया।

तिरंगा यात्रा में भाजपा जिला अध्यक्ष फतेहचंद वर्मा ,मिथलेश अग्रवाल पूर्व राज्य महिला आयोग की सदस्य, महेंद्र राजपूत मंडल अध्यक्ष,आशीष गुप्ता जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि, जेहान अहमद खान मंडल मंत्री,मनोज चौहान मंडल महामंत्री,सुशील राजपूत जिला संयोजक सोशल मीडिया आदि पदाधिकारी,कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में युवा मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

error: Content is protected !!