Breaking
11 Aug 2026, Tue

बूढ़ी गंगा में डूबने से बुजुर्ग किसान की मौत, परिवार में मचा कोहराम।

संवाददाता समाचार टाउन

कम्पिल/फर्रुखाबाद:रविवार की शाम को जनपद फर्रुखाबाद जिले के कंपिल थाना क्षेत्र के गांव अर्जुन नगला निवासी 70 वर्षीय बुजुर्ग किसान महेश यादव मवेशी चराने के लिए गांव बौरा बंगश नगर के पास स्थित बूढ़ी गंगा के समीप गए थे। इसी दौरान अचानक संतुलन बिगड़ने से वह नदी के गहरे पानी में डूब गए। देर शाम तक जब वह घर वापस नहीं लौटे, तो परिजनों व ग्रामीणों ने उनकी काफी खोजबीन की, लेकिन देर रात में उनका कोई सुराग नहीं लग सका।

फोटो परिचय मृतक महेश यादव का फ़ाइल फोटो 

सोमवार की सुबह बूढ़ी गंगा से महेश यादव का शव बरामद कर लिया गया। जैसे ही उनका शव गांव पहुंचा, परिजनों में चीख-पुकार मच गई और पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। मृतक महेश यादव खेती-बाड़ी के जरिए अपने परिवार का जीवन यापन करते थे। वह अपने पीछे पांच बेटों और एक अविवाहित पुत्री समेत भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। घटना के बाद से पत्नी राम प्यारी और बेटी विनीता का रो-रोकर बुरा हाल है।

मामले की जानकारी देते हुए हल्का इंचार्ज दिनेश कुमार ने बताया कि घटना के संबंध में परिजनों ने शुरुआत में पुलिस को कोई सूचना नहीं दी थी। सोमवार सुबह शव मिलने के उपरांत पुलिस को मामले से अवगत कराया गया। परिजनों ने मृतक का पोस्टमार्टम कराने से साफ इनकार कर दिया, जिसके बाद पुलिस ने आवश्यक लिखापढ़ी कर घटना से जुड़ी जानकारी दर्ज कर ली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!