Breaking
13 Aug 2026, Thu

Farrukhabad: तीन दिन से लापता युवक का शव तालाब के किनारे मिला

Farrukhabad (समाचार टाउन डेस्क)-

खबर जनपद फर्रुखाबाद से है जहां तीन दिन से लापता युवक का शव तालाब के किनारे मिला। शव मिलने की सूचना पर ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। 

हाइलाइट्स
-3 दिन से लापता युवक का शव तालाब के किनारे मिला
शव मिलने की सूचना पर ग्रामीणों में मचा हड़कंप
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
कमालगंज क्षेत्र के गांव कुंदन नगला का है मामला

क्या है पूरा मामला
खबर फर्रुखाबाद के थाना कमालगंज क्षेत्र के गांव कुंदन नगला में तालाब के किनारे युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। शव की पहचान गांव की अभिषेक उर्फ राजू के रूप में हुई। ग्रामीणों ने परिजनों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजनों का बेटे का शव देखकर रो-रो कर बुरा हाल है। आपको बता दे कि मृतक की शादी 3 वर्ष पूर्व हुई थी।  वहीं परिजनों पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल कर मामले की जानकारी उच्च अधिकारियों के दी। मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने फोटोग्राफी का वीडियोग्राफी का साक्ष्य एकत्रित किए। इधर पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
मृतक की मां शीला देवी ने आरोप लगाया कि तीन दिन पहले उसके बेटे को जान से मारने की धमकी मिली थी। उन्होंने आशंका जताई है कि अभिषेक की हत्या की गई है। आपको बता दे कि मृतक अभिषेक का विवाह 3 वर्ष पहले हुआ था। लेकिन उसकी कोई संतान नहीं थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

error: Content is protected !!