Breaking
27 Jun 2026, Sat

Sambhal: सीओ को गोली मारने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Sambhal (समाचार टाउन डेस्क)-

खबर संभल से है जहां हिंसा के दौरान सीओ को गोली मारने वाले युवक को पुलिस ने एक महीने के बाद गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने युवक के पास से एक तमंचा, एक खोका व एक जिंदा कारतूस बरामद किया है।

हाइलाइट्स-
सीओ पर फायरिंग करने वाले युवक को किया गिरफ्तार
एक महीने से कर रही थी पुलिस छापेमारी
दिल्ली में छुपकर रह रहा था आरोपी युवक
चोरी छुपे कोर्ट में सरेंडर करने जा रहा था युवक

क्या है पूरा मामला
संभल में शाही जामा मस्जिद में सर्वे के दौरान हिंसा भड़क गई थी। हिंसा में एक युवक ने सीओ अनुज चौधरी के ऊपर फायरिंग कर दी थी। जिसमें अनुज चौधरी गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इसके बाद से लगातार पुलिस आरोपी युवक की तलाश कर रही थी। पुलिस को एक महीने के बाद सफलता हाथ लगी। आपको बता दे कि युवक की पहचान सलीम के रूप में हुई है। सलीम दिल्ली के सीलमपुर इलाके का रहने वाला है।

सीओ ने दी जानकारी
सीओ अनुज चौधरी की जानकारी देते हुए बताया कि हिंसा की जांच के दौरान सलीम का नाम सामने आया था। 1 महीने की छापेमारी के बाद मुखबिर की सूचना पर पता चला कि सलीम संभल आया हुआ है और वह चोरी छुपे कोर्ट में सरेंडर करने वाला है लेकिन सरेंडर करने से पहले ही उसे दबोच लिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

error: Content is protected !!