Breaking
13 May 2026, Wed

Farrukhabad: शादी के एक घंटे बाद दूल्हा हुआ गायब, दुल्हन ने तोड़ी शादी, पुलिस ने कराया समझौता

Farrukhabad (समाचार टाउन डेस्क)
खबर जनपद फर्रुखाबाद से है जहां शादी के एक घंटे के बाद दूल्हा गायब हो गया। गुस्साई दुल्हन ने शादी तोड़ने का फैसला किया। पुलिस ने लड़की पक्ष व लड़के पक्ष का समझौता करते हुए दुल्हन की विदा कराई।

हाइलाइट्स
शादी के एक घंटे बाद कलेवा के समय गायब हुआ दूल्हा
गुस्साईं दुल्हन ने किया शादी तोड़ने का फैसला
पुलिस ने दोनों पक्ष को समझ कर किया मामला शांत
अमृतपुर थाना क्षेत्र के गांव झंडी की मडिया का है मामला

क्या है पूरा मामला
जनपद फर्रुखाबाद के अमृतपुर थाना क्षेत्र के गांव झंडी की मडईया निवासी रामनरेश की पुत्री अंजू की शादी पड़ोसी जनपद शाहजहांपुर के थाना सदर क्षेत्र के जिया खेड़ा निवासी राममूर्ति के साथ शनिवार की देर रात हिंदू रीति रिवाज के साथ हुई। सुबह दुल्हा राममूर्ति शौंच क्रिया के बहाने गायब हो गया। एक घंटा बीत जाने के बाद भी जब दूल्हा नहीं लौटा तो गुस्साई दुल्हन ने शादी करने से इनकार कर दिया। वही जब दूल्हा लगभग एक घंटा बीत जाने के बाद वापस आया तो दोनों पक्षों में विवाद बढ़ गया। दोनों पक्ष एक दूसरे पर गंभीर आरोप लगाने लगे।

पुलिस ने कराया समझौता
आपको बता दे की लड़की व लड़के पक्ष के लोग थाने पहुंचे। जहां दूल्हे ने बताया कि वह दुल्हन के फूफा के साथ शौंच के लिए गया हुआ था। वही दुल्हन पक्ष के लोगों ने दूल्हे पर शराब पीने का आरोप लगाया। कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने दोनों पक्षों का समझौता कराया और दुल्हन को उसकी ससुराल के लिए विदा कराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

error: Content is protected !!