Breaking
13 Aug 2026, Thu

प्रभारी मंत्री जयवीर सिंह ने डौली की मड़ैया में लिया बाढ़ का जायजा; पीड़ितों को बांटे पट्टे, गृह अनुदान और राहत सामग्री।

संवाददाता समाचार टाउन

बाढ़ पीड़ितों के द्वार पहुंचे प्रभारी मंत्री जयवीर सिंह, राहत सामग्री व आवासीय पट्टों का किया वितरण

फर्रुखाबाद:उत्तर प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री व जिले के प्रभारी मंत्री श्री जयवीर सिंह ने गुरुवार को सदर तहसील स्थित बढ़पुर ब्लॉक के बाढ़ प्रभावित गांव डौली की मड़ैया का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बाढ़ पीड़ितों का हाल जाना और राहत सामग्री किट, पका हुआ भोजन, गृह अनुदान राशि तथा बेघर हुए ग्रामीणों को आवासीय पट्टा भूमि आवंटन स्वीकृति पत्र सौंपे। बच्चों को बिस्किट व चॉकलेट भी बांटी गई।
जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अमले के साथ पहुंचे धरातल पर निरीक्षण के दौरान प्रभारी मंत्री के साथ स्थानीय जनप्रतिनिधि और वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मोनिका यादव, कायमगंज विधायक डॉ. सुरभि, अमृतपुर विधायक श्री सुशील शाक्य, भोजपुर विधायक श्री नागेंद्र सिंह राठौर तथा भाजपा जिलाध्यक्ष श्री फतेहचंद्र वर्मा।
जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर, पुलिस अधीक्षक आरती सिंह, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) अरुण कुमार सिंह और मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. नीरज कुमार।
“आपदा की घड़ी में जनता के साथ खड़ी है सरकार”
प्रभावित ग्रामीणों को संबोधित करते हुए प्रभारी मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार और जिला प्रशासन बाढ़ प्रभावित लोगों की सेवा में हर समय मुस्तैद है। हमारा संकल्प है कि आपदा की इस घड़ी में किसी भी नागरिक को असुविधा या भोजन-पानी की किल्लत न होने पाए।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि शरणालयों में सभी आवश्यक सुविधाएं, पेयजल, स्वास्थ्य सेवाएं, खाद्यान्न और पशुओं के चारे की व्यवस्था निरंतर दुरुस्त रखी जाए।
आपातकालीन सहायता के लिए कंट्रोल रूम नंबर जारी
किसी भी प्रकार की समस्या या आपात स्थिति में सहायता के लिए जिला प्रशासन द्वारा टोल-फ्री एवं हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

error: Content is protected !!